Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1954 में भारत में पद्म विभूषण पुरस्कार देने की शुरुआत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 02 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1757: ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर कब्जा किया।
1839: फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
1878: केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ।
1899: रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
1905: हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म हुआ।
1942: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1954: भारत में पद्म विभूषण पुरस्कार देने की शुरुआत हुई।
1954: भारत रत्‍न पुरस्कार देने की शुरुआत हुई।
1970- प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी का जन्म हुआ।
1973: जनरल मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
1975 : हिरासत में बांग्लादेश के क्रांतिकारी नेता सिराज सिक्कर को पुलिस ने जान से मार दिया।
1987: ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का निधन।
1989 : प्रधानमंत्री रानी सिंह प्रेमदासा ने श्रीलंका के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
1991: तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
1998 : नाइजर के प्रधानमंत्री हामा अमादाउ को राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
2011: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का निधन।
2016 : सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here