अलीगढ़
चुनावी मौसम में नेताओं की जुबान किस कदर बेलगाम हो जाती है, यह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सुनने को मिला। यहां पर योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े बड़े नेता वहां जाते हैं। वह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि वहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी जाती हैं।
उन्होंने कहा, ‘नेहरू की रणनीति के तहत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बना था। जेएनयू में सैक्स स्कैंडल चलता है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं। देश विरोधी वहां सैक्स स्कैंडल चलाते हैं, जिसमें राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग जाते हैं। देश विरोधी लोग वहां इकठ्ठे हो रहे हैं, लेकिन हम आने वाले समय में इन देश विरोधी ताकतों को कुचल देंगे।’
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों के लिए उर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। हिंदू छात्र हिंदी जानते है। हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए। साथ ही यहां पर आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की सरकार इसको अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाना चाहती थी। यह हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनेगी।
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब रघुराज सिंह इस तरह के विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही मदरसों को लेकर विवादित बयान देते हुए मंत्री ने कहा था कि भगवान ने अगर मौका दिया तो देश में चल रहे सारे मदरसों को बंद करा दूंगा। मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं। यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकी सोच पनपती है।
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…
कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…