Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आज के ही दिन 1943 में पोर्ट ब्लेयर में देश की आजादी का झंडा लहराया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 30 दिसंबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
1865 – ब्रिटिश लेखक रूडयार्ड किपलिंग का भारत के बम्बई (अब मुंबई) शहर में जन्म हुआ। उन्हें भारत में ब्रिटिश सेनाओं के बारे में लिखी उनकी कहानियों और कविताओं के लिए याद किया जाता है। लघु कथा लेखक, कवि और उपन्यासकार किपलिंग को 1907 में साहित्य के नोबेल से सम्मानित किया गया।
1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में देश की आजादी का झंडा लहराया।
1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी।
1975- हिन्दी कवि, कथाकार और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन।
1975 – गोल्फ के महानतम खिलाड़ियों में शुमार टाइगर वुड्स का अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्म। उन्होंने पेशेवर और गैर पेशेवर दोनों ही तरह की प्रतियोगिताओं में खुद को इस खेल का निर्विवाद महानायक साबित किया।
1975– अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here