Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1998 में विश्व का पहला परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 29 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1530 – मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।
1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी प्रांत जॉर्जिया पर कब्जा किया।
1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।
1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।
1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1972 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।
1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू।
1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।
1980 – सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त हुआ।
1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए।
1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।
1989 – वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।
1996 – नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति बनी।
1998 – विश्व का पहला परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।
2002 – पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति मिली।
2004 – सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुंची।
2006 – चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ।
2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।
2015 – पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया। दो बरस पहले देश में इस घातक बीमारी का प्रकोप फैला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here