Subscribe for notification
ट्रेंड्स

देश के 21 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा ओमिक्रॉन, 800 के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। भारत में इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस नए वैरिएंट के कुल 781 मामले सामने आए हैं। हालांकि इसकी रिकवरी राहत देने वाली है। वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक टीके की 143.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में देश में कोरोना के कुल 77,002 सक्रिय मामले हैं। यानी इन लोगों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम हैं। मार्च 2020 के बाद यह सबसे कम है।

देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत के करीब है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में 7,347 मरीजों ने इस महामारी को मात  दे दी है। देश में अब तक कुल 3,42,51,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अब बात कोविड-19 के नए मामलों की करें, तो पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 9,195 नए केस सामने आए हैं। देश में पिछले 86 दिनों में दैनिक सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से कम हैं, जबकि पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1 फीसदी से कम है। देश में अब तक 67.52 करोड़ सैंपल की जांच की जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक ओमिक्रॉन के 781 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 241 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन की रफ्तार सबसे अधिक है। यहां अब तक 238 मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 167 और गुजरात में 73 केस सामने आए हैं। ओमिक्रॉन अब तक देश के 21 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पैर पसार चुका है।

राज्यवार ओमिक्रॉन की स्थितिः

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या ठीक हुए लोगों की संख्या
1 दिल्ली 238 57
2 महाराष्ट्र 167 72
3 गुजरात 73 17
4 केरल 65 1
5 तेलंगाना 62 10
6 राजस्थान 46 30
7 कर्नाटक 34 18
8 तमिलनाडु 34 16
9 हरियाणा 12 2
10 पश्चिम बंगाल 11 1
11 मध्य प्रदेश 9 7
12 ओडिशा 8 0
13 आंध्र प्रदेश 6 1
14 उत्तराखंड 4 0
15 चंडीगढ़ 3 2
16 जम्मू-कश्मीर 3 3
17 उत्तर प्रदेश 2 2
18 गोवा 1 0
19 हिमाचल प्रदेश 1 1
20 लद्दाख 1 1
21 मणिपुर 1 0
कुल 781 241

 

admin

Recent Posts

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर निर्णय के वास्ते तय की समय सीमा

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…

5 hours ago

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

9 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

20 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

1 day ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

1 day ago