दिल्लीः देश में कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। भारत में इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस नए वैरिएंट के कुल 781 मामले सामने आए हैं। हालांकि इसकी रिकवरी राहत देने वाली है। वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक टीके की 143.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में देश में कोरोना के कुल 77,002 सक्रिय मामले हैं। यानी इन लोगों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम हैं। मार्च 2020 के बाद यह सबसे कम है।

देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत के करीब है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में 7,347 मरीजों ने इस महामारी को मात  दे दी है। देश में अब तक कुल 3,42,51,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अब बात कोविड-19 के नए मामलों की करें, तो पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 9,195 नए केस सामने आए हैं। देश में पिछले 86 दिनों में दैनिक सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से कम हैं, जबकि पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1 फीसदी से कम है। देश में अब तक 67.52 करोड़ सैंपल की जांच की जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक ओमिक्रॉन के 781 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 241 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन की रफ्तार सबसे अधिक है। यहां अब तक 238 मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 167 और गुजरात में 73 केस सामने आए हैं। ओमिक्रॉन अब तक देश के 21 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पैर पसार चुका है।

राज्यवार ओमिक्रॉन की स्थितिः

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या ठीक हुए लोगों की संख्या
1 दिल्ली 238 57
2 महाराष्ट्र 167 72
3 गुजरात 73 17
4 केरल 65 1
5 तेलंगाना 62 10
6 राजस्थान 46 30
7 कर्नाटक 34 18
8 तमिलनाडु 34 16
9 हरियाणा 12 2
10 पश्चिम बंगाल 11 1
11 मध्य प्रदेश 9 7
12 ओडिशा 8 0
13 आंध्र प्रदेश 6 1
14 उत्तराखंड 4 0
15 चंडीगढ़ 3 2
16 जम्मू-कश्मीर 3 3
17 उत्तर प्रदेश 2 2
18 गोवा 1 0
19 हिमाचल प्रदेश 1 1
20 लद्दाख 1 1
21 मणिपुर 1 0
  कुल 781 241

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here