Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2004 में इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी, जिसके कारण दो लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1530: मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ।
1606: शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था।
1748: फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हॉलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1899: स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ।
1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरुआत।
1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।
1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।
1999 : भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ।
2003 : ईरान के दक्षिण पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।
2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरुआत।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here