Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1924 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ

दिल्लीः आज के ही दिन 1924 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 25 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।
1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
1892 – स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
1918 – मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनेता अनवर सादात का जन्म। वह 1970 में मिस्र के राष्ट्रपति बने और 1981 में उनकी हत्या तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने इजराइल के साथ शांति प्रक्रिया की शुरूआत की और इसके लिए उन्हें 1978 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।
1924 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म। वह 1996 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1949 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म। वह 1990-93, 1997-98 और 2013-17 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
1989 – रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलाए चाउसेस्कू और उनकी पत्नी एलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1991 – मिखाइल गोर्बाचेव के सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के साथ ही सोवियत संघ के पतन की शुरुआत हुई।
1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
2005 – मॉरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
2007 – कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
2012 – दक्षिणी कज़ाकिस्तान के शिमकेंट शहर में एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिससे 27 लोगों की मौत हो गई।

Shobha Ojha

Recent Posts

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

6 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

1 day ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 day ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

1 day ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

1 day ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 days ago