दिल्लीः कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से फैलता जा रहा है। राजस्थान में ओमिक्रॉन के एक ही दिन में 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से 11 लोग जयपुर, 6 अजमेर, 3 उदयपुर और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। अब तक राज्य में ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीज 22 थे जो अब लगभग दोगुने यानी 43 हो गए हैं। राजस्थान अब देश में तीसरा सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन पॉजिटिव वाला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र में 108, दिल्ली में 79 और गुजरात में राजस्थान के ही बराबर 43 केस हैं। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल 438 मामले हो गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए 10 राज्यों में स्पेशल टीमें तैनात की जाएंगी। इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब शामिल हैं। आपको बता दें कि ये वे राज्य हैं, जहां ओमिक्रॉन, कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, या वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है। ये टीमें तीन से पांच दिनों तक राज्यों में रहेंगी और वहां स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
मिलनाडु | 34 |
दिल्ली | 79 |
महाराष्ट्र | 108 |
राजस्थान | 43 |
कर्नाटक | 31 |
गुजरात | 34 |
उत्तराखंड | 02 |
उत्तर प्रदेश | 03 |
जम्मू-कश्मीर | 03 |
चंडीगढ़ | 01 |
आंध्र प्रदेश | 04 |
तेलंगाना | 38 |
ओडिशा | 04 |
पश्चिम बंगाल | 03 |
लद्दाख | 01 |
हरियाणा | 04 |
केरल | 37 |
ये 11 राज्य कर रहे हैं ओमिक्रॉन के खिलाफ जंग को कमजोर
देश में 89 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली और 61 फीसदी आबादी को दोनों खुराक लग चुकी हैं। लेकिन 11 राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से कम है। केद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में इन राज्यों का ब्यौरा जारी किया। उन्होंने कहा कि राज्यों के साथ बैठक की गई है तथा उन्हें टीकाकरण की रफ्तार तेज करने को कहा गया है।
आपको बता दें कि बता दें कि अत देश में 140 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 83.29 करोड़ पहली खुराक के रूप में तथा 57 करोड़ टीके दूसरी खुराक के तौर पर दिए गए हैं। इन राज्यों में ओडिसा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश, मेघालय, झारखंड, मणिपुर, पंजाब तथा नगालैंड शामिल हैं।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…