सांकेतिक तस्वीर
दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट की रफ्तार डराने लगी है। तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 33 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कुल ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 34 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेन्नई में 26, सलेम में 1, मदुरै में 4 मामले और तिरुवनमलाई में 2 मामले दर्ज किए। इन नए मामलों के साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 287 हो गई है।
स्वास्थ्य ने बताया कि इन ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रैक किया जा रहा है। कुछ लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे अभी नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि ओमिक्रॉन मरीजों की और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जे राधाकृष्णन ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहना होगा।
आपको बता दें कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएं अब तक देश के 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच चुका है और इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 287 हो गई हैय़ देश में राज्यवार ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या निम्नलिखित प्रकार हैं।
तमिलनाडु | 34 |
दिल्ली | 57 |
महाराष्ट्र | 65 |
राजस्थान | 22 |
कर्नाटक | 19 |
गुजरात | 23 |
उत्तराखंड | 01 |
उत्तर प्रदेश | 02 |
जम्मू-कश्मीर | 03 |
चंडीगढ़ | 01 |
आंध्र प्रदेश | 02 |
तेलंगाना | 24 |
ओडिशा | 02 |
पश्चिम बंगाल | 03 |
लद्दाख | 01 |
हरियाणा | 04 |
केरल | 24 |
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…