Aaj ka Rashifal 21 December 2021: आज दिन मंगलवार और दिनांक 21 दिसंबर है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को सामना करना पड़ सकता है मुश्किलों का?
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में अभी भी हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और बुध धनु राशि में हैं। शुक्र और शनि मकर राशि में हैं। गुरु का गोचर चल रहा है कुंभ राशि में।
मेष-आज के दिन अपनों के साथ की वजह से आपकी व्यापारिक स्थिति में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम की स्थिति, संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। व्यवसायिक स्थिति बहुत अच्छी है।
वृषभ-आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। धन का आगमन बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक चलती रहेगी। व्यवसायिक स्थिति ठीक है।
मिथुन-आज के दिन आप ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। तरक्की करते दिख रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में खुशहाल रहेंगे। प्रेम में काफी बेहतर हैं। व्यवसायिक मामले से जुड़ चुका है। तरक्की भी मिल रही है। व्यवसाय, प्रेम, स्वास्थ्य बहुत बढ़िया दिख रहा है।
कर्क-अभी मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी बात, खर्च और स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सोचेंगे आप। प्रेम और व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। प्रेम कुछ नयापन लिया हुआ तरक्की की ओर बढ़ रहा है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह-आज के दिन आय में आशातीत सफलता मिलेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
कन्या-व्यापारिक सुधार, पिता के स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति रहने के आसार है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम नयापन लिए हुए आएगा। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला-आज के दिन आपका भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में बहुत सुधार हो चुका है। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कठोर भाषा से बचें। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है।
वृश्चिक-परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। हालांकि कोई बड़ी परेशानी वाली बात नहीं है फिर भी बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते जा रहे हैं।
धनु-आपका जीवन आनंददायक रहेगा। पति-पत्नी का मनमुटाव दूर होगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया है। शासन-सत्ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम, व्यापार, संतान सब कुछ अद्भुत दिखाई दे रहा है।
मकर-आज के दिन शासन-सत्ता पक्ष से पंगा न लें। व्यापारिक लाभ, स्वास्थ्य में सुधार, शत्रुओं पर विजय, पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ-आपके लिए परामर्श है कि भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। फैशन पर कुछ खर्च हो सकता है। व्यापार ठीक चल रहा है।
मीन-आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान में अपनापन होगा। बस गृहकलह से मन खराब हो सकता है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…