Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 1988 में भारतीय संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 20 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः
1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780- ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।
1880- ब्रिटेन, आस्ट्रिया, फ्रांस और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई।
1928- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म।
1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।
1951- ओमान ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1955 : भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना।
1959- भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
1960- उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म।
1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।
1988 : संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।
1999 : पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।
2007 : पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
2010- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नलिनी जयवंत का निधन।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…