Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहरः दिल्ली में पारा पहुंचा 3.2 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहरः दिल्ली में पारा पहुंचा 3.2 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

दिल्लीः इस समय पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, यानी 20 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी (IMD) यानी मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज पूरे दिन शीतलहर यानी सर्द हवाएं चलते की आशंका है। वहीं राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है।

मध्यप्रदेश में सर्दी अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। हाड़-मांस कंपा देने वाली सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। राजधानी भोपाल में रात का तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं दिन का तापमान 6 डिग्री कम होकर 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यहां 86 साल में चौथी बार इतनी कड़ाके की ठंड पड़ी है। सीवियर कोल्ड वेव (उच्च शीतलहर) और कोल्ड डे एक साथ रहे।

मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले 1935 (0.6 डिग्री), 1966 (3.1 डिग्री) और 2011 (2.3 डिग्री) में ऐसी ठंड पड़ी थी। दिसंबर की सर्दी ने जनवरी का 9 साल की ठंड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हालत यह है कि भोपाल सहित 14 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। 22 जिलों के कस्बों में कोल्ड डे रहा। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 18 जिलों में सोमवार को शीतलहर की चेतावनी दी है।

राजस्थान में भी पारा इतना नीचे लुढक गया है कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक केवल बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। पिछले तीन दिनों से राज्य के पांच से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में जा रहा है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजस्थान को जमा दिया है। नागौर, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर में ओस की बूंदे बर्फ बन गई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 48 घंटों में सर्दी का सितम और बढ़ने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इससे 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी बर्फबारी की संभावना बन रही है। आज प्रदेश में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज कराया गया। मनाली और दूसरे हिल स्टेशन इस बार व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए तैयार हैं। देशभर से आने वाले टूरिस्ट पहली बार अटल टनल रोहतांग के कारण लाहौल की बर्फीली वादियों में भी व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे। लाहौल की वादियों में लगातार हिमपात हो रहा है, इससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

छत्तीसगढ़ में भी ठंड से लोगों को बुरा हाल है। राज्य का उत्तरी इलाका शीतलहर की चपेट में है। सरगुजा-बिलासपुर संभाग के उत्तरी हिस्से में सभी जगह तापमान सामान्य से 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। अंबिकापुर और पेंड्रा में रात का तापमान 6 डिग्री के करीब है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है। अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

जनसंख्या के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी सर्दी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। अलीगढ़ में सोमवार को सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। पिछले 10 साल में अलीगढ़ में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब 20 दिसंबर के पहले पारा इतना नीचे गया हो। अलीगढ़ के अलावा आगरा, मथुरा और मुजफ्फरनगर में भी तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, झांसी में 4.7 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि उत्तरप्रदेश के कानुपर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ जिले मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आस पास के इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago