Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के दिन 1928 में महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी थी

दिल्लीः आज के दिन 1928 में महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 17 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाओं पर

1556 : बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का
निधन।
1645 :  मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का निधन।
1715 : सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया.
1779 : मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था.
1905 :  भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश एवं प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म।
1907 : उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1914 : पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914 : तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया.
1925 : तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये.
1927 : भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फांसी पर लटकाया।
1928 : महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी.
1931 :  कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
1940 : महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1971 : भारत:पाक युद्ध समाप्त।
1972 : भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म।
1996 : नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
1998 : अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
2000 :  नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2005 : भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2008 : शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2008 : केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
2009 : लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
2014 : अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

5 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

5 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

18 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

19 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

19 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago