Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1946 में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनीसेफ की स्थापना हुई थी

दिल्लीः आज के ही दिन 1946 में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनीसेफ की स्थापना हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 11 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास(अब चेन्नई) में नगर निगम बनाया।
1845- प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध में शुरू हुआ।
1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1911- मिस्र के उपन्यासकार एवं साहित्य में नोबल पुरस्कार विजेता नाकिब महफूज का जन्म।
1921- महाकवि भरतियार के नाम से विख्यात तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ , जिन्होंने बंकिम चंद्र की अमर रचना वन्देमातरम का उसी लय में तमिल में पद्यानुवाद किया था।
1922- अभिनय सम्राट के रूप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म।
1931- ओशो के नाम से प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू आचार्य रजनीश का जन्म।
1935- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।
1936 – अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया।
1937- यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर हुआ।
1941- जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी।
1946- बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनीसेफ की स्थापना।
1946- यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1946 – राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।
1969- शतरंज के बादशाह विश्वनाथन आनंद का जन्म।
1972- अंतिम अपोलो चंद्रमा मिशन अपोलो 17 चंद्रमा पर उतरा।
1983- जनरल एचएम इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
2001- चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल किया गया।
2001- दादा मुनि के नाम से लोकप्रिय भारतीय सिने अभिनेता अशोक कुमार का निधन।
2002- स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में स्कड मिसाइलें लदी उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा।
2004- कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एमएस सुब्बुलक्ष्मी का निधन।
2007- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 50 वर्ष बाद रेल सेवा बहाल हुई।
2012- भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन।
2014- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

10 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

10 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

23 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

24 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

1 day ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago