Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1878 : जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म।
1878 : चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म।
1896 : नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल् फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन।
1898 : पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।
1902 : तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।
1903 : पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1947 : सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1950 : इस तारीख को संयुक्त राष्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।
1961 : सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963 : अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1992 : गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरूआत।
1994 : यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998 : अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999 : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000 : नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2001 : दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का निधन।
2002 : अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003 : कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004 : ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005 : कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006 : चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007 : क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2013 – मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।
2016 : तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here