Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1992 में कार सेवकों ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए बाबरी मस्जिद को गिराया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 दिसंबर को घटित हुईं घटनाओं परः

1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।
1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। यह स्थान अब बांग्लादेश में है।
1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया।
1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।
1926 : फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए।
1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।
1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन।
1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।
1983 : इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
1990 : युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।
1997 : क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 : बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
1999 : इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
2001 : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 : स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर ऑफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।
2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत मिली।
2008 : केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
2012 : मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मृत्यु और 770 घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here