Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1984 में भोपाल में दुनिया की सबसे भीषण गैस त्रासदी हुई थी, जब यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लोग बीमार हुए थे।

1790 : लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शीदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
1910 : फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 : तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
1948 : पूर्वी चीन सागर मेंजहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की मौत हुई।
1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
1959 : भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1967 : भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
1975 : लाओस गणराज्य घोषित।
1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लोग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
1989 : रूस और अमेरिका ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
1994 : ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
1999 : विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
2001 : गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
2002 : यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
2008 : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दिया।
2011 : बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन।
2012 : फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here