Aaj ka Rashifal 02 December 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 02 दिसंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?
ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और चंद्रमा तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष – आज के दिन जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। नौकरी-चाकरी में मन लगेगा। व्यापारिक, मन-मस्तिष्क बड़ा अच्छा रहेगा। आनंददायक समय है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है।स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
वृषभ – आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा। प्रेम, व्यापार, संतान की स्थिति अच्छी है।
मिथुन –आपके लिए सलाह है कि आज के दिन क्रोध पर काबू रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। अभी महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा सा रोक दें। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
कर्क –यदि आप जमीन-जायजाद की खरीदारी करना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। यह उचित समय है। आगे बढ़ें। यह सपना पूरा हो सकता है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है।
सिंह -आज के दिन आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यवसायिक लाभ होगा। जीवन में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा और प्रेम की स्थिति भी काफी अच्छी है। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है।
कन्या – आज के दिन आपके पास धनागमन होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मित्रजनों की संख्या में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
तुला – आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी है।
वृश्चिक – आज के दिन आपका मन व्याकुल रहेगा। खर्च से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में नयापन होगा। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
धनु – आज के दिन आपकी आर्थिक क्रियाएं भरपूर साथ देंगी। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
मकर –आज के दिन आपकी स्थिति अच्छी कही जाएगी। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहुत अच्छा दिख रहा है।
कुंभ –आज के दिन आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। धार्मिक क्रियाओं में भाग लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया है।
मीन – आपके लिए सलाह है कि आज के दिन किसी प्रकार का रिस्क न लें। बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…