Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1955 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अमेरिका अश्वेत समुदाय के लोगों ने बसों का बहिष्कार करना शुरू किया था, जो 381 दिन तक चला था

दिल्लीः आज के ही दिन 1955 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अमेरिका अश्वेत समुदाय के लोगों ने बसों का बहिष्कार करना शुरू किया था, जो 381 दिन तक चला था। आइए 01 दिन एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 01 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1640 : स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्र हुआ।
1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।
1886 : समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।
1933 : कोलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत।
1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। इस मामले ने बाद में बहुत तूल पकड़ा।
1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
1973 : इज़राइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन।
1974 : वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 : अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1987 : अफ़ग़ानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डा. नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।
1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।
1991 : एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।
1992 : दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 : चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 : अफ़ग़ानिस्तान कंधार हवाई अड्डे पर तालिबान विरोधी कबायलियों का कब्ज़ा।
2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी।
2006 : नेपाल ने नया राष्ट्रगान स्वीकृत किया।
2007 : चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 : भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

admin

Recent Posts

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 day ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

5 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

5 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

5 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

6 days ago