Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2000 में भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 30 नवंबर को घटित हुईं घटनाओं परः

1731 : बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।
1858 : सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म।
1874: ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्‍टन चर्चिल का जन्‍म।
1909 : पश्चिम बंगाल के जाने माने विद्वान रमेश चन्द्र का निधन।
1931: भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म।
1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।
1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।
1961: तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।
1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।
1999- विश्व के बड़े मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उद्घाटन।
1999- अमेरिका के सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
2000 : भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
2004 : बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।
2008 : मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।
2010 : भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रनेता राजीव दीक्षित का निधन।
2012 : पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here