Aaj ka Rashifal 28 November 2021: आज दिन रविवार तथा दिनांक 28 नवंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
ग्रहों की स्थिति–राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। मंगल तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन आपका मन भावुक बना रहेगा। शासन-सत्ता, संतान और प्रेम पक्ष अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी और व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ है।
वृषभ–आज के दिन कुल मिलाकर आपकी स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम में काफी नजदीकियां हो चुकी हैं। अब रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं। घरेलू कलह से मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है।
मिथुन–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम बहुत बढ़िया है। शादी तय होने वाली है।
कर्क–आज के दिन आपके मित्रजनों में वृद्धि हो रही है। धन की बढ़ोत्तरी होगी। अभी निवेश नहीं करना है। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। बस उग्रता और भावुकता पर काबू रखें।
सिंह–आज के दिन सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति है।
कन्या–आज के दिन आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुपए-पैसे में बढ़ोत्तरी होगी। सुकून का समय बीतेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
तुला–आज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम में नयापन या नवप्रेम की शुरुआत हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
वृश्चिक–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा की स्थिति पैदा होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
धनु–आज के दिन आपके लिए जोखिम बना रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। आप और आपका प्रेम दोनों तरक्की कर रहे हैं। व्यवसायिक स्थिति ठीक है।
मकर–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन थोड़ा सावधान रहें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान में दूरी बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है।
कुंभ–आज के दिन आपकी सौम्यता बरकरार रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बड़ा आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी व्यवसाय में सफलता की ओर जाएंगे। प्रेम, व्यापार सब बहुत बढ़िया है।
मीन–आज के दिन आपके शत्रु उपद्रव कर सकते हैं, लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा आपका। प्रेम में थोड़ी दूरी है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…