आज का इतिहासः आज के ही दिन 1990 में ब्रिटेन की पहली महिला प्रतानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था

0
90

दिल्लीः आज के ही दिन 1990 में ब्रिटेन की पहली महिला प्रतानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 28 नवंबर को घटित हुईं घटनाओं परः

1520- फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660- लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676- बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
1814- द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821- पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1893- न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912- इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1919 : लेडी एस्टर ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1954- महान भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन।
1956- चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1960 – मॉरितानिया ने आजादी की घोषणा की और फ्रांसीसी समुदाय को छोड़ दिया।
1962- बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक के सी डे का निधन।
1966- डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1967- ब्रिटेन में फुट एंड माउथ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।
1990 – ब्रिटेन की लौह महिला मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।
1994 – नोर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।
1996- कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2000 – नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की इजाजत दी।
2012- सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।
2014- फिनलैंड की संसद में समलैंगिक के विवाह वाला कानून पारित हुआ।
2020 – भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 93.51 लाख के पार पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here