Subscribe for notification
राष्ट्रीय

कर्मठ कार्यकर्ताओं से सुदृढ़ बनेगा भारत रक्षा मंच: सूर्यकांत केलकर

संवाददाता-नरेन्द्र कुमार वर्मा

दिल्ली-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारत रक्षा मंच की दिल्ली ईकाइ का अभ्यास वर्ग का एक दिवसीय सत्र शनिवार को संपन्न  हुआ। दिल्ली के गढ़वाल भवन में आयोजित मंच के कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्यकांत केलकर एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मंच के कार्यक्रमों से अवगत कराया एवं उन्हें मंच के संगठनात्मक स्वरुप को मजबूत करने के तरीके समझाने का काम किया। अभ्यास वर्ग में बाबा विश्वनाथधाम देवघर( झारखंड) के महामंडलेश्वर श्रीप्रकाशानंद जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

सत्र के प्रथम चरण में भारत रक्षामंच के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप सिंघल ने मंच के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और भारत रक्षामंच का पूरी दिल्ली में विस्तार करने पर जोर दिया। अभ्यास वर्ग के प्रथम चरण में दिल्ली प्रदेश के संगठन मंत्री शशांक चोपडा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि दिल्ली के सभी 14 जिलों में भारत रक्षा मंच की जिला एवं विधानसभा कार्यकारणी के गठन का कार्य तेजी के साथ चल रहा जिसमें अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मंच के संगठनात्मक ढांचे के विस्तार के लिए सक्रिय एवं समर्पित भाव वाले कार्यकर्ताओं की जरुरत है जो मंच की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक ले जाने का काम कर सकें।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारत रक्षा मंच का गठन देश में विदेशी घुसपैठ को रोकने के लिए किया गया था। भारत में बंग्लादेश, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान से अनेक घुसपैठिए प्रतिवर्ष भारत में घुस जाते है। जो भारत में आकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों एवं इस्लामिक नीतियों के प्रसार-प्रचार में जुट जाते है। भारत रक्षा मंच ने इस्लामिक देशों से आने वाले घुसपैठियों को खिलाफ आक्रामक तरीके से अभियान चलाने पर बल दिया है।

मंच का स्पष्ट कहना हैं कि जब तक देश का हिंदु समाज को मुखर नहीं होगा भारत प्रखर राष्ट्र नहीं बन सकता। हिंदुओं के बीच आत्मरक्षा, स्वाभिमान, आत्मविश्वास, राष्ट्रीयता एवं हिंदुत्व के प्रसार-प्रचार के लिए भारत रक्षा मंच देशभर में कार्य कर रहा है। दिल्ली में मंच के अभ्यास वर्ग के दूसरे चरण में मंच के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री प्रशांत कोतवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंच के विचारों के साथ ज्यादा-ज्यादा लोगों को जोड़ना एवं अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन करने से ही मंच के उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए संगठन के निर्माण में जुट जाना होगा।

अभ्यास वर्ग में मुस्लिम संगठन व्दारा चलाए जा रहे हलाल ट्रस्ट की कारगुजारियों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। हलाल सर्टिफिकेशन के खिलाफ बड़ी मुहिम का संचालन करने वाले सरदार रवि रंजन सिंह ने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन से एकत्र पैसा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लगाया जाता है। जो एक सोची समझी जिहाद है अब इस षड़यंत्र के खिलाफ उठ खड़े होने का वक्त आ गया है। अभ्यास सत्र के समापन सत्र में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्यकांत केलकर ने कहा कि दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के हर इलाके में हिंदुओं के बीच मंच को कर्मठ कार्यकर्ता खड़े करने होंगे ताकि राष्ट्र को शक्तिशाली एवं गौरवशाली बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब हमारे कार्यकर्ता कर्मठता के साथ काम करेंगे तो भारत रक्षा मंच सुदृढ़ और शक्तिशाली बनेगा। अभ्यास वर्ग के समापन चरण में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और भविष्य में दिल्ली प्रदेश में मंच का व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 week ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 week ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 week ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 week ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 week ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago