Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1949 में संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए थे और भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1859 : चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ।
1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित।
1885- पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।
1921 : देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म।
1923 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वीके मूर्ति का जन्म।
1926 : भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल का जन्म।
1932 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1949 : देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए।
1967 : लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत।
1984 : इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।
1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।
2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।
2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।
2012 : अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई।
2014 : प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन।
2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।
2018 : अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत।
2019 : शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here