Aaj ka Rashifal 23 November 2021: आज दिन मंगलार तथा दिनांक 23 नवंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
ग्रहों की स्थिति–राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में अभी भी गोचर में हैं। मंगल तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध और केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन पराक्रमी बने रहें। यह पराक्रम व्यवसायिक दृष्टिकोण से बहुत रंग लाने वाला है। आप इन दिनों न थकने वाली मशीन की तरह काम करेंगे। स्वास्थ्य ठीक है पहले से। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
वृषभ–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन वाणी पर लगाम लगाएं। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर है।
मिथुन–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। जीवन में आप आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी है।
कर्क–आज के दिन आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में भी कमी का अनुभव करेंगे आप। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी है।
कन्या–आज का दिन नौकरी-चाकरी में अच्छी स्थिति है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
तुला–अब आप जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है। सरकारी तंत्र के नजदीक आ चुके हैं।
वृश्चिक–आज के दिन आप ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। बचकर पार करें। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। चोट लग सकती है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
धनु–आज के दिन नौकरी की दृष्टि से अच्छा है। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है। जीवनसाथी के साथ बड़ा अच्छा समय चल रहा है। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
मकर–आज के दिन आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
कुंभ–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन थोड़े भावुक बने रहेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
मीन–आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है।
दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर विभिन्न एजेन्सियों ने सर्वे किया है। विभिन्न एजेंसियों की…
दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल…
ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…
दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…
दिल्लीः विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो हो गया है, जिसका बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है।…