Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1917 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 नवंबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1824 : रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
1838 : ब्रह्मसमाज के आध्यात्मिक नेता केशब चंद सेन का जन्म।
1917 : इंदिरा गांधी का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।
1977 : मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात का ऐतिहासिक इस्राइल दौरा। यह किसी अरब नेता का पहला इस्राइल दौरा था। इस दौरान उन्होंने शांति स्थापना का प्रस्ताव पेश किया।
1982 : नयी दिल्ली में नौवें एशियाई खेलों की शुरूआत। लंबे अर्से के बाद देश में विशाल पैमाने पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
1985 : अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव के बीच पहली मुलाकात। दोनों जिनेवा में एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिले।
1994 : भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1995 : कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997 : कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2000 : पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरत भुट्टो को दो वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा सुनाई।
2007 : अमेजन ने किताब पढ़ने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण किंडल की बिक्री शुरू की, जिसने ई-बुक्स को प्रचलित बनाने में बड़ा योगदान दिया।
2019 : गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here