Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

580 साल बाद शुक्रवार को लगेगा सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा इसका असर

दिल्लीः 19 नवंबर 2021 यानी शुक्रवार, को कार्तिक पुर्णिमा है। इस दिन आंशिक चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण भारतीय समय अनुसार दिन में होगा, इस वजह से यह भारत में दिखाई नहीं देगा। सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में 1 मिनट से भी कम समय के लिए दिखाई देगा। नासा की वेबसाइट के अनुसार ये आंशिक चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट का रहेगा। इस तरह से यह 580 साल में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है। ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 12.48 बजे से शुरू होगा और शाम 4.17 मिनट पर खत्म होगा।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के सिवाय भारत में इस चंद्रग्रहण का सूतक नहीं रहेगा। इस वजह से इस ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं रहेगी। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि जहां-जहां चंद्र ग्रहण दिखाई देता है, सिर्फ उन क्षेत्रों में ही सूतक जैसी धार्मिक मान्यताएं मान्य होती हैं।

अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 4.17 बजे कुछ सेकंड्स के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके बाद पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो कि 5.33 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण में चंद्र के आगे धूल से जैसी परत दिखाई देती है। इसका कोई ज्योतिषीय महत्व नहीं है, ना ही इसका कोई असर होता है।

19 नवंबर का आंशिक चंद्र ग्रहण पश्चिमी अफ्रिका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, एशिया, आस्ट्रेलिया, अटलांटिक, महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय के समय आस्ट्रेलिया, इन्डोनेशिया, थाईलैंड, भारत के पूर्वोत्तर भाग, चीन, रूस, में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 12.48 बजे से शुरू होगा, मध्य दोपहर 2.22 बजे और मोक्ष शाम 4.17 मिनट पर होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 27 फरवरी, 1440 को पूर्णिमा पर लगा था।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस समय गुरु-शनि मकर राशि में स्थित हैं और आंशिक चंद्र ग्रहण हो रहा है। गुरु-शनि मकर राशि में और चंद्र ग्रहण का योग इससे 59 साल पहले 19 फरवरी 1962 को हुआ था। ज्योतिषियों के मुताबिक 19 नवंबर का ग्रहण वृषभ राशि में हो रहा है, चंद्र इसी राशि में रहेगा।

क्यों लगता है चंद्र ग्रहण ?

पृथ्वी जब परिक्रमा करते समय सूर्य और चंद्र के बीच आ जाती है और तीनों ग्रह एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण होता है। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी चंद्र तक पहुंच नहीं पाती है और चंद्र दिखाई नहीं देता है। वहीं, पृथ्वी और सूर्य के बीच में जब चंद्र आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण है।

Shobha Ojha

Recent Posts

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

18 minutes ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

46 minutes ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर निर्णय के वास्ते तय की समय सीमा

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…

6 hours ago

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

10 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

21 hours ago