Subscribe for notification
मनोरंजन

आज शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा, सामने आया दोनों की शादी का इंविटेशन कार्ड

चंडीगढ़ः बॉलिवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी चंडीगढ़ में हो रही है। इस शादी समारोह में कुछ गिने-चुने मेहमान ही शामिल हो रहे हैं।  इसलिए शादी को लेकर तैयारियां काफी गुप्त रखी गई हैं।

आपको बता दें कि दोनों की शनिवार 13 नवंबर को दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत का रस्म हुआ। आज होने वाली शादी से पहले इन दोनों की शादी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आ गया है।

अभिनेता राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के इस कार्ड के सामने आने के बाद इनकी शादी की तारीख और वेन्यू अब कन्फर्म हो गया है। नीले रंग का यह कार्ड पत्रलेखा की साइड का है। इसमें लिखा है, “राव फैमिली और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करते हैं।”

आपको बता दें कि इससे पहले राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। दोनों की सहाई 13 नवंबर को हुई थी और सगाई की थीम ऑल-वाइट थी। सगाई के दौरान राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई।

बॉलीवुड से राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए फराह खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी और अमर कौशिक पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस शादी में आयुष्मान खुराना भी अपनी वाइफ ताहिरा कश्यप के साथ शामिल हो सकते हैं।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago