Subscribe for notification
मनोरंजन

आज शादी के बंधन में बंधेंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा, सगाई के दिन रिंग पहनाने से पहले राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज

मुंबईः इस समय सोशल मीडिया पर बॉलिवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा की तस्वीरें छाई हुई हैं। ये तस्वीरें हैं दोनों की सगाई की। राजकुमार राव और पत्रलेखा आज (14 नवंबर) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे एक दिन पहले यानी 13 नवंबर को इन दोनों ने चंडीगढ़ में सगाई की। सगाई समारोह में दोनों के परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ करीबी लोग शामिल हुए।

सगाई की रस्म के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने वाइट कलर के आउटफिट पहने थे। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

रिंग पहनाने से पहले राजकुमार राव ने पत्रलेखा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रलेखा भी राजकुमार राव को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं। प्रपोजल के बाद इस कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया।

दोनों ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की। इस समारोह में फराह खान, साकिब सलीम और हुमा कुरैशी भी सगाई में शामिल हुईं।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago