Aaj ka Rashifal 13 November 2021: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 13 नवंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
ग्रहों की स्थिति–राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आपके लिए खुशहाल समय है। आनंद की प्राप्ति होगी। बच्चों की स्थिति में अच्छी बात दिख रही है। आर्थिक सम्पन्नता बढ़ेगी, धनोपार्जन होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा लेकिन प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ–आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी में अच्छी स्थिति बनेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
मिथुन–आज के दिन भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
कर्क–आपके लिए अभी जोखिम भरा समय है। थोड़ा सा संयमित रहें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम-व्यापार की स्थिति ठीक है।
सिंह–आज के दिन आपको जीवनसाथी का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की अच्छी स्थिति है।
कन्या–आज के दिन आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा। लेकिन सफलता मिलेगी। प्रेम में थोड़ी दूरी संभव है।
तुला–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है, कोई खराबी नहीं है।
वृश्चिक–आज के दिन स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार मध्यम, कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और व्यापार सही दिख रहा है लेकिन व्यापार की स्थिति बहुत सही नहीं है।
धनु–आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की, प्रेम-व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है।
मकर–आज के दिन व्यापार में थोड़े खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इसका फल मिलेगा। संतान से दूरी है लेकिन इसका भी अच्छा फल मिलेगा। कुटुम्बीजनों से न उलझें, निवेश न करें।
कुंभ–आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा लेकिन तबीयत खराब वाली बात नहीं दिख रही है। आर्थिक मामले सुलझेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन–आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। प्रेम का साथ होगा। अच्छी स्थिति है। किसी चीज को लेकर कुछ ज्यादा सोच सकते हैं जिससे मन परेशान रहेगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…