Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

शादी के बंधन में बंधेंगे जूलियन असांजे, जेल में मंगेतर स्टेला मॉरिस से रचाएंगे ब्याह

लंदनः 2019 से लंदन की बेलमार्श जेल में बंद विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे अपनी मंगेतर स्टेला मॉरिस से शादी करने से शादी करने जा रहे हैं। असांजे स्टेला मॉरिस से जेल में ही शादी करेंगे। इसके लिए उन्हें इजाजत मिल गई है। आपको बता दें कि बेलमार्श जेल में बंद असांजे बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली है।

विकीलीक्स  के संस्थापक असांजे 2019 से लंदन की बेलमार्श जेल में कैद हैं। अमेरिकी कानून विभाग ने असांजे के मानसिक स्वस्वास्थ्य को खतरा और आत्महत्या करने की आशंका बताते हुए उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया था। असांजे ने 2010-11 में हजारों क्लासिफाइड डॉक्युमेंट्स को पब्लिक कर दिया था।

जूलियन असांजे ने 2012 में इक्वाडोर से शरण मांगी थी, जिसके बाद लंदन में इक्वाडोर ऐम्बेसी में उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्रदान किया गया। वे यहां 2012 से 2019 के बीच रहे। 11 अप्रैल 2019 को वे कोर्ट में पेश होने से चूक गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जूलियन असांजे की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका की तरफ से उन्हें प्रत्यर्पित करने के लिए कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी को सार्वजनिक किया गया। आपको बता दें कि 23 मई 2019 को अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने असांजे के खिलाफ जासूसी के 17 केस दर्ज किए थे। इसके साथ ही असांजे के खिलाफ अमेरिका में 18 केस हो गए है। इन केस में असांजे को कुल मिलाकर 175 साल तक सजा हो सकती है। इसी के चलते असांजे अमेरिका प्रत्यर्पण के लिए राजी नहीं हैं।

आपको बता दें कि असांजे स्टेला मॉरिसन से तब मिले, जब वे इक्वाडोरियन ऐम्बेसी में रह रहे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। ब्रिटेन के मैरिज एक्ट, 1983 के मुताबिक कैदियों को जेल में विवाह करने की इजाजत दी जाती है। जेल के एक प्रवक्ता के मुताबिक असांजे के आवेदन को पढ़ा गया और गवर्नर ने उसे वैसे ही आगे बढ़ाया, जैसे किसी भी अन्य कैदी के आवेदन के साथ होता है।

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे और स्टेला की प्रेम कहानी दुनिया से छुपी हुई थी। दो साल पहले उन्होंने दुनिया को उनके रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई असांजे 5 साल तक मॉरिस के साथ रिलेशनशिप में थे।

असांजे इक्वाडेर दूतावास में 2012 से छिपकर वक्त गुजार रहे थे। उन्हें अमेरिका की जासूरी करने के आरोप में गिरफ्तारी का डर था। इसी दौरान वकील मोरिस से उनकी नजदीकियां बढ़ी। वकील का कहना है, वे दोनों जल्द ही शादी करना चाहते थे। तब असांजे के बच्चों में गेब्रियल 2 साल का और मैक्स एक साल का था।

admin

Recent Posts

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

7 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

13 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

14 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

16 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

22 hours ago

अमेरिका ने चीन पर 125% नहीं, 145% टैरिफ लगाया है, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, अमेरिका में चीनी सामान ढाई गुना होगा महंगा

वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तेज होते जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि उसने चीन पर…

22 hours ago