Aaj ka Rashifal 10November 2021: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 10 नवंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन व्यवसायिक जीवन थोड़ा कठिन रहेगा। पैतृक सम्पत्ति में थोड़ी समस्या आ सकती है। राजनीतिक उतार चढ़ाव दिख रहा है। मध्यम समय रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी।
वृषभ–आज के दिन आपको अपमानित होने का डर सताएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा दिख रहा है।
मिथुन–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक जिंदगी किसी खराब दिशा की ओर मुड़ सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है।
कर्क–आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत अभी न करें। रुक जाएं। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य तीनों प्रभावित दिख रहा है। मध्यम समय कहा जाएगा।
सिंह–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ खराब समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
कन्या–आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष को लेकर, प्रेम को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
तुला–आज के दिन घरेलू सुख बाधित होने की संभावना हैय़ घर में कुछ खराब माहौल हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है।
वृश्चिक–आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
धनु–आज के दिन कुटुम्बीजनों में अनबन, झगड़ा हो सकता है। अर्थ हानि, धन हानि, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम दिख रहा है।
मकर–आज के दिन नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की चीजें आपके मन में चलेंगी। उर्जा का स्तर बढ़ेगा और घटेगा। सामंजस्य नहीं बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
कुंभ–आज के दिन आपका मन बहुत चिंतित रहेगा। काल्पनिक भय परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
मीन–आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक है।
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…
वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…