Aaj ka Rashifal 08 November 2021: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 08 नवंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मिथुन-शादी-ब्याह तय हो सकता है। नौकरी-चाकरी में कुछ अच्छी स्थिति हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। बहुत अच्छी स्थिति दिख रही है। बड़ी शुभ स्थिति दिखाई दे रही है। व्यापार, स्वास्थ्य, प्रेम सब अद्भुत दिखाई दे रहा है। मां भगवती की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
कर्क-मधुमेह के रोगी, मूत्र से सम्बन्धित रोगी बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्मय, प्रेम-व्यापार की स्थ्िाति अच्छी है। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना अच्छा रहेगा।
सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम-व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। मनोरंजन से जुड़े लोगों, वात्सल्य और श्रृंगार रस के कवियों के लिए अच्छा समय है। मां काली की अराधना करते रहें।
कन्या-स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। जलाभिषेक करें।
तुला-किसी महिला की प्रेरणा से आप जीवन में आगे बढ़ते दिख रहे हैं। व्यापार में चार चांद लग रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और व्यापार पूरा-पूरा साथ दे रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-धनागमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। मधुर भाषी बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया है। मां काली की अराधना करते रहें।
धनु-सुकुमारता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बड़ी अच्छी है। प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया है। संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर-खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा लेकिन स्थिति पहले से काफी सुधर रही है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार पहले से बेहतर होगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।
मीन-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…