Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1661- सिख धर्मगुरु हर राय का निधन।
1895 – जर्मनी के भौतिक शास्त्री के. रॉंगटन ने एक्सरे की खोज की।
1927 – देश के अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी का सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में जन्म।
1945- हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
1956 – संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी को हटाने की अपील की।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1965 – ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।
1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – बीबीसी का पहला स्थानीय रेडियो स्टेशन (बीबीसी रेडियो लीसेस्टर) शुरू किया गया।
1972 – अमेरिका की केबल टेलीविजन कंपनी एचबीओ की शुरूआत। 1971 में आई फिल्म ‘समटाइम्स ए ग्रेट नोशन’ का प्रसारण किया गया।
1988- चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
1990 – मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई।
1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1998 – बंगलादेश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
1999 – राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत।
2013 – सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत।
2016 – भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया और 500, 1000 के नोट बंद कर 2000 के नए नोट जारी किये गये।
2016 – तमाम आकलन और रायशुमारियों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…