अहमदनगरः महाराष्ट्र में अहमदनगर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के जिला अस्पताल में आज सुबह भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। आग अस्पताल के आईसीयू (ICU यानी गहन चिकित्सा कक्ष में लगी। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण आग बुझाने में नाकाम रहे, जिससे आग बढ़ गई।
अस्पताल में आग शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे लगी। इस घटना क समय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। इनमें से कई मरीज वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। अस्पताल के जिस वार्ड में आग लगी, वह बिलकुल बीच में है।
बताया जा रहा है कि आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह असफल रहा। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
आग पर काबू करने का प्रयास आखिरी चरण में है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
कोरोनाकाल में अस्पतालों में आगजनी की घटनाः
गुजरात के कोविड अस्पताल आगः
आपको बता दें कि कोरोना काल में अस्पतालों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में लगी थी। छह महीने पहले रात के समय घटित हुई इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 16 मरीज और 2 स्टाफ नर्स थीं। चार मंजिला अस्पताल में 50 मरीज और भर्ती थे। अस्पताल भरूच-जंबुसर हाईवे पर है। हादसे पर गुजरात के तब के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दुख जताया था और 4 लाख रु. की आर्थिक सहायता दी थी।
अहमदाबाद के अस्पताल में आगः
एक साल पहले गुजरात में अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके के कोविड अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं थीं। रिपोर्ट के मुताबिक सभी की मौत सांस में कार्बन मोनोऑक्साइड जाने के चलते हुई थी। आग अस्पताल के चौथी मंजिल पर लगी थी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ट्रस्टी भारत महंत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया था।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…