Aaj ka Rashifal 05 November 2021: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 05 नवंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजी-रोजगार में कोई नई शुरुआत न करें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। आय की स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन शत्रुओं पर आपका पूरा दबदबा रहेगा। विरोधी स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा, लेकिन कोई बडी बात नहीं है। प्रेम, संतान, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन-आज के दिन आपके मन में कई तरह की उलझनें चलेंगी। कभी-कभी समझ नहीं आएगा कि क्या निर्णय लें। आपके लिए सलाह है कि महत्वपूर्ण निर्णयों को फिलहाल टाल दें। जैसा चल रहा है चलने दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान और मानसिक स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क-आपके स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। घर में उथल-पुथल हो सकती है। मां के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम है। सावधान रहें।
सिंह-आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम से सफलता मिलेगी। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्यापार, संतान की स्थिति बहुत बढ़िया है।
कन्या-आज के दिन आपके पास धनागमन होगा लेकिन पूंजी फंस सकती है। किसी के साथ लेनदेन न करें। निवेश न करें। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है।
तुला-आज के दिन शारीरिक स्थिति में कई तरह से चिंताजनक रहेगी। छोटी-छोटी बातें परेशान करेंगी। रक्तचाप बढ़ेगा। शरीर का तापमान बढ़ सकता है। मन नियंत्रण में नहीं रहेगा। प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है।
वृश्चिक-आज के दिन आपके लिए खर्च की अधिकता, नेत्र विकार, साझेदारी में समस्या, बाहरी दबाव, शारीरिक स्थिति कमजोर, खराब समय है। राजसत्ता की आप पर टेढ़ी नज़र रहेगी। ध्यान देकर चलें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
धनु-आज के दिन आपके लिए आय के कई मार्ग खुल रहे हैं। नए मार्ग भी बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस आएगा। राजसत्ता पक्ष का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी है।
मकर-आज के दिन व्यापारिक स्थिति ठीक है। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार, स्वास्थ्य, प्रेम, संतान सब ठीक है।
कुंभ-आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है।
मीन-आपके लिए आज जोखिम भरा समय है। शासन-सत्ता पक्ष से पंगा न लें। फंस सकते हैं। स्वास्थ्य में एक-दो दिन सतर्क रहें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। संतान पक्ष पर ध्यान दें। एक-दो दिन काफी सतर्कता बरतें।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…