Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः 2008 में केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 02 नवंबर को घटित हुई घटनाओं परः-

1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया, जिसमें उसे सफलता मिली।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1950- लेखक जार्ज बर्नार्ड शा का निधन।
1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1963- दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी
1965- अभिनेता शाहरूख खान का जन्मदिन।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 लोगों की मौत।
2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
2007 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2020- काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए।
2020- प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here