Aaj ka Rashifal 01 November 2021: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 01 नवंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष -आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ – आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा। भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन – आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
कर्क – आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है।
सिंह – आज के दिन आपका मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। अस्थाई है, कोई खास बात नहीं है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे।
कन्या – आज के दिन आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है।
तुला – आज के दिन आपको सरकारी तंत्र से लाभ, राजनीतिक लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलती दिखाई दे रही है। व्यवसायिक स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों की स्थिति अद्भुत है।
वृश्चिक – आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम मध्यम है। व्यापार की स्थिति अच्छी है।
धनु – आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।
मकर – आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
कुंभ – आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अच्छी स्थिति दिख रही है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
मीन – आज का दिन मीन राशि के विद्यार्थियों के बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कवियों-लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम मध्यम, तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…