दिल्लीः सरकारी तेल कंपनियों ने देशवासियों को दीपावली से पहले जोर का झटका दिया है। तेल कंपनियों ने इस महीने की शुरुआत यानी आज 1 नवंबर 2021 को कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 264 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

आज हुई वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलिंडर 2000 रुपये के पास पहुंच गया है। इससे पहले यह यहां पर 1733 रुपये पर मिल रहा था। वहीं मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा।  कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये देने होंगे।

हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है। आपको बता दें कि यहां पर 6 अक्टूबर को एलपीजी के दाम दाम बढ़ाए गये थे। वहीं 1 अक्टूबर को सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ोतरी हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लग रहा था कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत 1000 रुपये के पार जा सकती है। लेकिन अब मुंबई में कीमतें 900 रुपये करीब आ चुकी है। आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here