Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया, इसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कहा जा रहा है

दिल्लीः आज के ही दिन 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया, इसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कहा जा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 31 अक्टूबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1517: मार्टीन लूथर ने विटेनवर्ग चर्च के द्वार पर अपनी 95 आपत्तियाँ चिपकाई।
1759:  फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
1875 : देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म।
1908:  लंदन में चौथे ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1920 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरूआती सत्र बम्बई में आयोजित।
1941 : लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।
1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हत्या।
1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या का ऐलान किया गया। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया।
2003: मलेशिया में महातिर युग का अंत। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा।
2005: भारत की प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हो गया।
2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2014:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस पर मनाने का निर्णय लिया।
2015: रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।
2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया. इसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कहा जा रहा है।

admin

Recent Posts

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 day ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

5 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

5 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

5 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

6 days ago