केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून में जनसभा को संबोधित करते हुए
संवाददाता
देहरादूनः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देहरादून में कांग्रेस पर हमला बोला। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस को वादाखिलाफी करने वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेसी नए कपड़े सिलवा लेते हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है।
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा, “सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के राज में कमजोर कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, इन सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है।“
उन्होंने कांग्रेस को वादाखिलाफी करने वाली पार्टी करार देते हुए कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वह गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी के नेतृत्व में केवल और केवल बीजेपी सरकार दे सकती है। कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है।“
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने पूर्ण बहुमत की बीजेपी की सरकार बनाई।
यहां पर विकास योजना की शुरुआत करते हुए शाह ने कहा, “देवभूमि की रचना करने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। बीजेपी भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।’
उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है।’
शाह ने घस्यारी कल्याण योजना के बारे में बताते हुए शाह ने कहा, “मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30 फीसदी सब्सिडी पर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा। इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देनी की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।“
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पांच नवंबर को केदारनाथ धाम में भगवान आदि शंकराचार्य जी की बहुत बड़ी मूर्ति का शुभारंभ करने वाले हैं, उसके साथ देश भर के शिवालयों को जोड़ा जा रहा है।’
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…