Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

मुस्लिम महिलाओं के दीयों सो जगमगाएगा अयोध्या का श्रीराम पीठ, काशी की महिलाओं ने गाय के गोबर और मिट्टी से किया है तैयार

अयोध्याः इस साल दीपावली के मौके पर अयोध्या की साकेत भूषण श्रीराम पीठ काशी की मुस्लिम महिलाओं के बनाए दीयों से जगमग होगा। आपको बता दें कि काशी की मुस्लिम महिलाओं ने गाय के गोबर और मिट्टी से बने 108 दीये अयोध्या भेजे हैं। इन महिलाओं का कहना है कि श्रीराम सभी हिंदुस्तानियों के पूर्वज हैं, इसलिए राम सबके हैं और राम सब में हैं। महिलाओं ने इन दीयों से गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक नफरत से मुक्ति का संदेश देने की कोशिश की है।

आपको बता दें कि मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान की साझा कोशिश से काशी की मुस्लिम महिलाएं रामपंथ आश्रम में गाय के गोबर और मिट्टी से दीये बनाए हैं। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने बताया कि अधर्मी रावण की हिंसा से दुनिया को मुक्त कराने के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे थे, तो घर-घर दीपक जलाए गए थे।

अंसारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया धर्म के नाम पर हिंसा की शिकार हो रही हैं। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं का यह छोटा प्रयास नफरत की धधकती आग पर पानी डालने का काम करेगा। मिट्टी और गाय के गोबर से तैयार हुआ श्रीराम दीपक सिर्फ अयोध्या के साकेत भूषण श्रीराम पीठ में जलाया जाएगा।

नाजनीन अंसारी ने कहा कि दिवाली पर अयोध्या में लाखों दीप जलेंगे, उसमें 108 दीपक मुस्लिम महिलाओं के भी होंगे। भगवान श्रीराम तो सबके हैं। आज पूरी दुनिया को श्रीराम संस्कृति को अपनाने की जरूरत है। मुस्लिम देश यदि श्रीराम संस्कृति को अपनाना शुरू करें तो उनके देश और उनके परिवार बच जाएंगे। वरना जो धार्मिक हिंसा चल रही है, उसकी लपटों से कोई नहीं बचेगा। सभी मुस्लिम देश दिवाली मनाएं और अपने यहां स्कूलों में श्रीराम पर अध्ययन शुरू करा दें।

वहीं अयोध्या श्री राम पीठ के केंद्रीय व्यवस्था प्रमुख डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा तैयार 108 दीप मंदिर परिसर में जलाए जाएंगे। इस मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राथमिक शिक्षा हुई थी। इसके साथ ही धार्मिक समरसता के लिए काशी के हिंदू परिवारों और प्रमुख लोगों को मुस्लिम महिलाएं श्रीराम दीपक भेंट करेंगी।

वहीं, विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि वे चाहे जितनी नफरत फैला लें, लेकिन हम तीज-त्योहार मिलकर मनाएंगे। भगवान श्री राम सबके हैं, जितना हिन्दुस्तान के हैं, उतना ही मुस्लिम और ईसाई देशों के भी है। अब तो दुनिया को भी समझ आ गया कि नफरत को रोकने का एक ही विकल्प है और वह श्रीराम हैं।

AddThis Website Tools
Shobha Ojha

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

1 day ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago