Aaj ka Rashifal 29 October 2021: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 29 अक्टूबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?
मेष–आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव सा हो सकता है। प्रेम और स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–यदि कुछ शुरुआत करना चाहते हैं। या कुछ करने का मन बनाया है तो उसको लागू कर दें। खासकर व्यापारिक मामले में, अच्छा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–धर्नाजन होगा। रुपए-पैसे में बढ़ोत्तरी होगी। कुटुम्बीजनों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन आप सितारों की तरह चमक रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति काफी सुधार की ओर है। अक्रामकता पर काबू रखें। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी ठीक है।
सिंह–आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। सिरदर्द-नेत्रपीड़ा परेशान करेगी आपको। संतान, व्यापार, प्रेम अच्छी स्थिति में है।
कन्या–आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत बढ़िया है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत बढ़िया है। स्वास्थ्य भी पहले से काफी अच्छा है।
तुला–आज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी में विजय, पिता के स्वास्थ्य में सुधार, व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
वृश्चिक–आज के दिन यात्रा लाभदायक होगी। भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
धनु–आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट लग सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। प्रेम की भी स्थिति अच्छी है।
मकर–व्यापारिक लाभ, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, स्वास्थ्य में सुधार, छुट्टी सा महसूस करेंगे।
कुंभ-आज के दिन आपके लिए थोड़ा डिस्टर्बिंग सा रहेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे हालांकि कर नहीं पाएंगे। आपकी स्थिति अच्छी दिख रही है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
मीन-आज के दिन अपने विवेक पर पर भरोसा करें। मन जो कह रहा है उसे जरूर करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। बाकी आपके स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की अच्छी स्थिति दिख रही है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…