Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1920 में पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 29 अक्टूबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1709 – इंगलैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1794 – फ्रांसीसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1851- बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
1913 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ से हजारों लोग मारे गये।
1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।
1924 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी को संसदीय चुनाव में हार।
1942 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1947 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1985 – मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले विजेंद्र सिंह का जन्म।
1990 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
1994 – न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
2005 – राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत।
2012 – अमेरिका में सैंडी तूफान से 286 लोगों की मौत।
2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here