Subscribe for notification
गैजेट्स

लॉन्च हुआ जियोफोन नेक्स्ट, 1999 रुपये देकर खरीद सकते हैं ग्राहक, हासिल करें प्लान और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी

मुंबईः जियो का 4G स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को ग्राहक 1999 रुपये देकर खरीद सकते हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने अपने पहले 4G स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 6,499 रुपए तय की है, लेकिन ग्राहक इस फोन को 1,999 देकर खरीद सकते हैं। बाकी की राशि 18 और 24 महीने की आसान ईएमआई (EMI) में दे सकते हैं। इस फोन की बिक्री दिवाली से शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि जियोफोन नेक्स्ट को रिलायंस जियो और गूगल ने मिलकर तैयार किया है। इससे पहले गूगल के सीईओ (CEO) यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा था कि फोन को दिवाली तक लॉन्च किया जाएगा। चो चलिए आपको बताते हैं वे चार प्लान जिनके जरिए ग्राहक इस फोन को खरीद पाएंगे।

ऑलवेज ऑन प्लानः इस प्लान के तहत ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीनेभर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।

लार्ज प्लानः इस प्लान के तहत भी भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

XL प्लानः इस प्लान के तहत भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

XXL प्लानः इस प्लान के तहत भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

आपको बता दें कि ग्राहकों को जियोफोन नेक्स्ट के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से चुकानी पड़ेगी।

जियोफोन नेक्स्ट को कैसे खरीद सकते हैः

  • इस स्मार्टफोन को ग्राहक जियो मार्ट रिटेलर से खरीद पाएंगे।
  • फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com/next पर जाकर Hi लिखकर मंगवा सकते हैं।
  • इसे वॉट्सऐप नंबर 7018270182 पर Hi भेजकर भी बुक कर सकते हैं।
  • फोन की बुकिंग कंफर्मेशन मिलने के बाद पास के जियो मार्ट से जाकर ले सकते हैं।

जियोफोन नेक्स्ट के फीचर्स

  • वॉयस असिस्टेंट: इसकी मदद से यूजर अपने डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। जैसे ऐप ओपन करना, उसमे मैनेज करना आदि। इसके साथ अपनी भाषा में कमांड देकर इंटरनेट की मदद से डेटा सर्च कर पाएंगे।
  • रीड अलाउड: इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट को तेज आवाज में सुन पाएंगे। यानी यूजर को कंटेंट पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। इससे अलग-अलग भाषाओं में सुनने का ऑप्शन भी मिलेगा।
  • ट्रांसलेट: इसकी मदद से यूजर अपनी मनपसंद भाषा में स्क्रीन को ट्रांसलेट कर पाएंगे। ये फीचर यूजर को उसकी पसंदीदा भाषा में कंटेंट को पढ़ने की परमिशन भी देगा।
  • जियो और गूगल ऐप्स प्री-लोडेड: फोन में कई सारे प्री-लोडेड एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे। यूजर प्ले स्टोर की मदद से ऐप्स डाउनलोड भी कर पाएंगे। फोन में जियो के ऐप्स भी मिलेंगे।
  • ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट: फोन में ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। इससे समय-समय पर फोन को बेहतर और फास्ट करने के लिए अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल रहेंगे।

 

आपको बता दें कि जियो ने जियोफोन नेक्स्ट फोन में दो सिम स्लॉट दिए हैं। इसमें आप जियो के अलावा किसी दूसरी कंपनी का सिम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक सिम स्लॉट में जियो सिम जरूर डालना पड़ेगा। इस स्मार्टफोन में डेटा का कनेक्शन सिर्फ जियो सिम से जुड़ेगा। आसान शब्दों में कहें, तो दूसरी कंपनी का सिम तो इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन  केवल बात करने के लिए डेटा के लिए जियो नेटवर्क का ही इस्तेमाल करना होगा।

इस में 5.45-इंच की HD टचस्क्रीन दी है। जिसे गोरिल्ला ग्लास-3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, 512GB तक सपोर्ट करने वाला SD कार्ड स्लॉट, मल्टीटास्किंग के लिए 64 बिट सीपीयू के साथ क्वाड कोर क्यूएम 215 चिपसेट दिया है।

फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करता है। फोन में कुछ फेस्टिवल फिल्टर्स भी मिलेंगे। इसमें 3500mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। फोन में हॉटस्पॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago