मुंबईः क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान के गवाए और आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ सेल्फी लेने वाले केपी गोसावी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे तीन साल पुराने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि ड्रग्स केस में गवाह बनाए जाने के बाद से ही गोसावी फरार था।

पुलिस के मुताबिक गोसावी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से पैसों ठगता था। इसी आरोप में उसे पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। गोसावी के बुधवार देर रात से पुणे में सरेंडर करने की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि गोसावी मुंबई से फरार होकर उत्तर प्रदेश पहुंचा था और उसने लखनऊ समेत कई जिलों में सरेंडर का प्रयास किया। उसे पकड़ने के लिए पुणे पुलिस की दो टीमें भी लखनऊ पहुंची थीं। हालांकि, वह लखनऊ से फरार हो गया और उसकी आखिरी लोकेशन मंगलवार को सुल्तानपुर में मिली थी।

पुलिस गोवासी को आज 12 बजे के आसपास शिवाजीनगर कोर्ट में पेश करेगी। मौजूदा समय में उसे फारासखाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है और पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता खुद उससे पूछताछ करने पहुंचे हैं। गोसावी के खिलाफ धोखाधड़ी के 5 मामले दर्ज हैं। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी पुणे में साल 2018 में दर्ज एक मामले में हुई है। इसमें चिन्मय देशमुख नाम के एक युवक ने किरण के खिलाफ मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए ठगने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here