Subscribe for notification
ट्रेंड्स

आज से दीपावली तक खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त, 19 साल बाद धनतेरस पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग, जानें किस दिन क्या करें खरीदारी

दिल्लीः आज 28 अक्टूबर यानी गुरुवार है। आज गुरु पुष्य नक्षत्र से दीपावली के मौके पर खरीदारी और निवेश के लिए शुभ समय शुरू हो गया है। इस साल 28 अक्टूबर (पुष्य नक्षत्र) से 4 नवंबर (दिवाली) तक ऐसे मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। वहीं 19 साल बाद धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। इसके पहले धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग 2002 में बना था। ज्योतिषियों के मुताबिक इस योग में किए गए कामों से तीन गुना फायदा मिलता है। चलिए आपको बताते हैं कब और किस नक्षत्र में किसी चीज की खरीदारी शुभ है।

28 अक्टूबर यानी आज पुष्य नक्षत्र में की गई खरीददारी ज्यादा फायदेमंद होगी  क्योंकि इस शुभ नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बुध और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। साथ ही सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग होने से दिन और भी खास हो गया है। इन ग्रह-योगों में किए गए निवेश और खरीदारी कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाली होती है।

इस साल धनतेरस 2 नवंबर को है। ज्योतिषियों के मुताबिक 2 नवंबर को धनतेरस पर तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिुपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इससे पहले 2 नवंबर 2020 को धनतेरस पर ये योग बना था। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिल सकता है। ज्योतिषियों का कहना है कि त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए इस दिन बिजनेस और शुभ कामों की शुरुआत करनी चाहिए।

ज्योतियों के मुताबिक 677 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब मकर राशि में गुरु और शनि की युति के रहते गुरु-पुष्य संयोग बना है। इससे पहले 5 नवंबर 1344 को ऐसा संयोग बना था। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और शनि के नक्षत्र में किया काम लंबे समय तक चलता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तिथि को क्या खरीदेः-


28
अक्टूबर: गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से गुरु पुष्य योग बन रहा है। साथ ही पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग होने से इस दिन हर तरह की खरीदारी और निवेश किया जा सकता है।
29 अक्टूबर: इस दिन शुभ योग होने के साथ ही शुक्रवार और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। ये व्हीकल खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहेगा। साथ ही इस दिन शुभ मुहूर्त में खाने की चीजें, औषधियों की खरीदारी और नए प्रतिष्ठान की शुरुआत करना फलदायी रहेगा।

30 अक्टूबर: शनिवार को शुक्ल योग बन रहा है साथ ही अश्लेषा नक्षत्र से मानस योग भी रहेगा। इस शुभ संयोग में औषधियां, मिठाइयां, मोती, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।
31 अक्टूबर: ब्रह्म योग के साथ ही रविवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। इस दिन औजार, मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

1 नवंबर: इस दिन इंद्र योग रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि देने वाला श्रीवत्स योग रहेगा। सुख और समृद्धि देने वाले शुक्र का नक्षत्र होने से इस मुहूर्त में हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।
2 नवंबर: इस दिन धनतेरस पर्व रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है। इस दिन प्रदोष और हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।

3 नवंबर: रुप चतुर्दशी पर चित्रा नक्षत्र दिनभर रहेगा। चंद्रमा और बुध दोनों ही इस नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से घर की सजावट और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
4 नवंबर: दीपावली महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही चतुर्ग्रही शुभ योग शुरू हो जाएगा। जो कि रातभर रहेगा। लक्ष्मी पूजा के साथ इस दिन हर तरह की खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है।

admin

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

2 days ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

5 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

5 days ago