Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः विश्व में शांति एवं सद्भाव कायम करने के उदेश्य से आज के ही दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना की गई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1605 : अकबर के निधन के बाद शहजादे सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली। इतिहास में उन्हें जहांगीर के नाम से जाना जाता है।
1775 : भारत के आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर का जन्म।
1851 : कलकत्ता (अब कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत।
1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म।
1921 : देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म। ‘‘कॉमन मैन’’ के जरिए देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी।
1945: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना।
1984 : भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत। पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई।
1997 : केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई। बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया।
2001 – स्विट्जरलैंड में गोथार्ड रोड की सुरंग के भीतर दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई।
2003 : ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी। इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी।
2004: ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2013: सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन।
2017: प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here