Aaj ka Rashifal 24 October 2021: आज दिन रविवार तथा दिनांक 24 अक्टूबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष-आज के दिन आपके लिए जोखिम बना हुआ है। जोखिम, आर्थिक स्थिति पर, वाणी पर और कुटुम्बीजनों पर है। स्वास्थ्य आपका और जीवनसाथी का बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। संतान और प्रेम पर भी ध्यान रखना पड़ेगा।
वृषभ-आज के दिन आपमें नकारात्मक उर्जा का संचार होता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आपके स्वास्थ्य में सुधार है लेकिन साझेदारी में कुछ समस्या चल रही है। अज्ञात भय सता रहा है। मन मस्तिष्क बहुत अच्छे से काम नहीं कर रहा है। व्यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।
कर्क–आपके लिए शारीरिक जोखिम अभी बना हुआ है। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं लेकिन आर्थिक स्रोत पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है।
सिंह–आज के दिन आपकी शारीरिक स्थिति मध्यम है लेकिन प्रेम, व्यापार, संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है।
कन्या–आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। यात्रा में कष्ट हो सकता है। धर्म-कर्म से थोड़ा विमुख होते दिख रहे हैं।
तुला–आप अभी पूरी तरह से जोखिम में हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बचाव पक्ष कमजोर है और मारक पक्ष मजबूत है। प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है।
वृश्चिक–आपके लिए आर्थिक, व्यवसायिक और पारिवारिक जोखिम भरा समय है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर चल रही है।
धनु–आपकी स्थिति में कई सुधार हो चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी पहले से बेहतर हो चुकी है। शासन-सत्ता पक्ष का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। किसी स्त्री से पंगा न लीजिएगा। बस इस बात का ध्यान रखें।
मकर–आपके स्वास्थ्य में सुधार है लेकिन अभी प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। संतान पर भी थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
कुंभ–स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम बनी हुई है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी सुधार में है लेकिन घरेलू सुख बाधित है। भौतिक सुख संपदा में थोड़ी दिक्कत रहेगी।
मीन–आपके स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति एक-दो दिन मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गलत लोगों के साथ से आप आगे नहीं बढ़ें अन्यथा नुकसान होगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…